• Latest
  • Trending
  • All
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हिन्दी फ़िल्म मैं दीनदयाल हूँ का मुहूर्त

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हिन्दी फ़िल्म मैं दीनदयाल हूँ का मुहूर्त

February 13, 2023
क्लीनिकल एविडेंस के साथ चिकित्सा करने की आवश्यकता -डॉ. भास्कर शर्मा

क्लीनिकल एविडेंस के साथ चिकित्सा करने की आवश्यकता -डॉ. भास्कर शर्मा

October 3, 2023
हो न हो ये वही हैं… जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है…

हो न हो ये वही हैं… जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है…

October 2, 2023
हीरानंदानी हॉस्पिटल किडनी केयर – किडनी स्वास्थ्य के लिए आशा की किरण

हीरानंदानी हॉस्पिटल किडनी केयर – किडनी स्वास्थ्य के लिए आशा की किरण

September 29, 2023
एचडीडी

5 कारण क्यों सीसीटीवी के लिए स्मार्ट वीडियो सर्विलांस एचडीडी की आवश्यकता है

September 26, 2023
डॉक्टर भास्कर शर्मा

डॉक्टर भास्कर शर्मा को नई दिल्ली में मिला फ्यूचर विजन ग्लोरी 2023 अवार्ड

September 26, 2023
फॉरएवर स्टार इंडिया अवॉर्ड्स

फॉरएवर स्टार इंडिया अवॉर्ड्स: इंडिया के बेस्ट अचीवर्स के साथ मलाइका अरोड़ा की मौजूदगी के बीच हुआ सीजन 4 का आयोजन

September 25, 2023
मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स इंदौर के विद्यार्थियों ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आई.आई.एम. इंदौर) का भ्रमण किया

मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स इंदौर के विद्यार्थियों ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आई.आई.एम. इंदौर) का भ्रमण किया

September 20, 2023
हेरिटेज इंस्टीटूट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के 16 होटल्स के साथ किया सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

हेरिटेज इंस्टीटूट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के 16 होटल्स के साथ किया सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

September 19, 2023
मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा की बातें लोगों के लिए बनी तरक्की की राह

मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा की बातें लोगों के लिए बनी तरक्की की राह

September 12, 2023
रायना जूस ने पोलैंड, यूरोप और भारत में अपने प्राकृतिक जूस की शुरुआत की

रायना जूस ने पोलैंड, यूरोप और भारत में अपने प्राकृतिक जूस की शुरुआत की

September 12, 2023
वैस्टर्न डिजिटल ने पेश की हाई परफॉरमेंस WD Blue™ SN580 NVMe™ SSD

वैस्टर्न डिजिटल ने पेश की हाई परफॉरमेंस WD Blue™ SN580 NVMe™ SSD

September 8, 2023
‘नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयास और इस पर पुलिस प्रशासन की भूमिका’ – लेखक विनोद कुमार टण्डन के साथ बातचीत

‘नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयास और इस पर पुलिस प्रशासन की भूमिका’ – लेखक विनोद कुमार टण्डन के साथ बातचीत

September 5, 2023
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • English
Tuesday, October 3, 2023
  • Login
SCN Wire Hindi
  • मनोरंजन
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • फ़ैशन
  • जीवन शैली
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
No Result
View All Result
SCN Wire Hindi
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हिन्दी फ़िल्म मैं दीनदयाल हूँ का मुहूर्त

by SCN Network
February 13, 2023
in मनोरंजन
0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर हिन्दी फ़िल्म मैं दीनदयाल हूँ का मुहूर्त
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मुम्बई में हुए एक भव्य कार्यक्रम में हिन्दी फ़िल्म मैं दीनदयाल हूँ का मुहूर्त किया गया। सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय की एक तस्वीर पर अन्नू कपूर सहित फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम ने श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया। अन्नू कपूर ने कुछ लाइन कहकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। “इस सदन में मैं अकेला ही दिया हूँ, मत बुझाओ जब मिलेगी रौशनी मुझसे मिलेगी।पांव तो मेरे थकन ने छील डाले, बस विचारों के सहारे चल रहा हूँ।” अन्नू कपूर ने क्लैप देकर फ़िल्म का मुहूर्त किया, उसके बाद निर्देशक पवन केके नागपाल, निर्माता रंजीत शर्मा, सह-निर्माता हरीश रेड्डी नगलमदका, कार्यकारी निर्माता राजीव धमीजा और लेखक राशिद इकबाल ने फ़िल्म के संदर्भ में मीडिया से बात की। टीजीएम फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में मई से शुरु होगी।


प्रतिभाशाली अभिनेता अन्नू कपूर ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक राजनीतिक दार्शनिक थे, वह केवल एक राजनेता नहीं थे। देश और मातृभूमि के प्रति उनका बेमिसाल योगदान रहा है। उनके विचार, उनके दर्शन बहुत बड़े थे। उनके जीवन पर फ़िल्म बनाना निर्माता, निर्देशक, लेखक सभी के लिए बहुत हिम्मत और बहादुरी का काम है। इस फ़िल्म की टीम के पास वीरता, हिम्मत, उत्साह, लगन देखकर संघ ने कहा कि तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं। अब मीडिया का साथ चाहिए और मीडिया के माध्यम से जनता का साथ चाहिए। लेखक राशिद इकबाल जी ने मजबूत पकड़ के साथ इस सब्जेक्ट को पेपर पर उतारा है, यह पॉलिटिकल थ्रिलर तो है ही, साथ ही इसमें बहुत से सवाल उठाए गए हैं। क्या पंडित जी का जाना एक राजनीतिक साजिश थी या प्राकृतिक मौत थी? इसका जवाब गुजरे हुए समय के तमाम राजनीतिज्ञों को देना होगा। दीनदयाल जी ने अपना सब कुछ अपनी मातृभूमि के लिए निस्वार्थ रूप से समर्पित किया था ताकि उनका देश सम्पन्न हो सके। उन्होंने देश के हर नागरिक के हित और कल्याण के बारे में सोचा। हम अगर उनकी मौत के रहस्य को नहीं सुलझाएंगे तो हम उनके साथ अन्याय करेंगे।

     हम सब पर इस फ़िल्म को लेकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि हमें सच्चाई भी दिखानी है और इतनी कड़क रूप से, रोमांचक ढंग से दर्शाना है कि आप अपनी कुर्सी छोड़कर एक मिनट के लिए भी न जा सकें।”
निर्देशक पवन केके नागपाल ने कहा कि जब लेखक राशिद इकबाल ने इस फ़िल्म की कहानी मुझे सुनाई तो मुझे तुरंत लगा कि इस विषय पर जल्द फ़िल्म बननी चाहिए। स्क्रिप्ट सुनते ही दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका निभाने के लिए मेरी ज़ुबान से जिस ऎक्टर का नाम निकला वह थे अन्नू कपूर। मुझे लगा कि अन्नू कपूर जितने बेहतरीन ढंग से इस किरदार को जी सकते हैं वह कोई और नहीं कर सकता। वह इतने अनुभवी अभिनेता हैं, आप फ़िल्म के पोस्टर में देखें कि उन्होंने खुद को कैसे दीनदयाल उपाध्याय के रूप में ढाल लिया है। यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने यह टाइटल रोल निभाने की हामी भरी। दीनदयाल जी ने जो नीतियां बनाई थीं, उस समय वह काम जो वह करना चाहते थे, वह कहीं न कहीं अधूरे रह गए और जो आगे जाकर हो रहे हैं। उनकी मृत्यु भी एक सस्पेंस, मिस्ट्री है। हम उसी रहस्य को जानने की कोशिश कर रहे हैं, जो इस फ़िल्म में दर्शाया जाएगा।
वही फ़िल्म के निर्माता रंजीत शर्मा ने बताया कि जब आरएसएस के इंद्रेश कुमार से मैंने ज़िक्र किया कि मैं दीनदयाल उपाध्याय पर फ़िल्म बनाना चाहता हूँ तो उन्होंने मुझे हौसला दिया और कहा कि आप बिलकुल बनाएं। उनका आशीर्वाद पाने के बाद हमने इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का सोचा।
लेखक राशिद इकबाल ने बताया कि दीनदयाल जी की मौत का रहस्य अब तक नहीं सुलझाया जा सका है। उसी विषय पर यह फ़िल्म लिखी है। जब अन्नू कपूर जी इस रोल के लिए फाइनल हुए तो मुझे बड़ी खुशी हुई कि वह एक ऐसे ऎक्टर हैं जो उस आदमी को भी अपनी अदाकारी से जीवित कर देंगे जो हमारे बीच से चले गए हैं। अन्नू कपूर का हां कहना हम सब के लिए बड़ी हिम्मत देने वाली बात रही। मुझे लगता है कि अन्नू कपूर 1 घण्टा 45 मिनट तक सिनेमाघर में किसी को अपनी कुर्सी से हिलने नहीं देंगे। हमारे पीछे जो ताकत खड़ी रही वह हैं रंजीत शर्मा, इस फ़िल्म के निर्माता। संघ के बड़े लोगों के साथ अच्छी मीटिंग हूई। मैंने इस कहानी में दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी के साथ उनकी मौत के रहस्य को पिरो दिया है। उनकी बॉयोपिक भी चल रही है और उनकी मौत की मिस्ट्री भी रोमांचक रूप से जारी है।” तो आप तैयार रहें एक जबरदस्त बायोपिक के लिए !
Tags: death anniversaryfilmMain Deendayal HoonPandit Deendayal Upadhyay
Share197Tweet123Share49
SCN Network

SCN Network

  • Trending
  • Comments
  • Latest
राजस्थान औषधालय

राजस्थान औषधालय का केल डी3 प्लस कैप्सूल रखे मनुष्य के कैल्शियम का ख्याल

December 17, 2022
भारतीय सेना के जवान जितेंद्र सिंह शेखावत युवाओं को देश सेवा के लिए कर रहे प्रेरित

भारतीय सेना के जवान जितेंद्र सिंह शेखावत युवाओं को देश सेवा के लिए कर रहे प्रेरित

March 28, 2023
उधमपुर निवासी 20 वर्षीय युवा प्रवीण का भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित व भव्य स्वागत किया जाएगा

उधमपुर निवासी 20 वर्षीय युवा प्रवीण का भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित व भव्य स्वागत किया जाएगा

April 1, 2023
काशिका कपूर

अभिनेत्री काशिका कपूर ने इंडिया- ऑस्ट्रेलिया मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया

0
तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने जीता एक और पॉपुलैरिटी अवार्ड

0
इंटरनेशन जूनियर साइंस ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले एलन स्टूडेंट्स

इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में एलन के 5 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल

0
क्लीनिकल एविडेंस के साथ चिकित्सा करने की आवश्यकता -डॉ. भास्कर शर्मा

क्लीनिकल एविडेंस के साथ चिकित्सा करने की आवश्यकता -डॉ. भास्कर शर्मा

October 3, 2023
हो न हो ये वही हैं… जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है…

हो न हो ये वही हैं… जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है…

October 2, 2023
हीरानंदानी हॉस्पिटल किडनी केयर – किडनी स्वास्थ्य के लिए आशा की किरण

हीरानंदानी हॉस्पिटल किडनी केयर – किडनी स्वास्थ्य के लिए आशा की किरण

September 29, 2023
SCN Wire Hindi

Copyright © 2022

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • फ़ैशन
  • जीवन शैली
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Copyright © 2022

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In