• About
  • Contact
  • English
Friday, May 9, 2025
  • Login
SCN Wire Hindi
  • राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • खेल
  • प्रेस विज्ञप्ति
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • खेल
  • प्रेस विज्ञप्ति
No Result
View All Result
SCN Wire Hindi
No Result
View All Result
Home प्रेस विज्ञप्ति

हरियाणा के जाटों की हैरान कर देने वाली बातें : डॉ विवेक बिंद्रा

SCN Network by SCN Network
October 31, 2023
in प्रेस विज्ञप्ति
0
हरियाणा के जाटों की हैरान कर देने वाली बातें : डॉ विवेक बिंद्रा
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा भारत देश का एक ऐसा राज्य है जिसे हरि यानि भगवान का घर कहा जाता है, यही पर भगवान कृष्ण ने गीता अर्जुन को सुनाई थी। जितनी पवित्र यहां की धरती है उतने ही प्यारे और हौंसले वाले यहां के लोग भी हैं। मैं आपको आज बताऊंगा हरियाणा के लोगों के हुनर और हौंसले की कहानी।

 

जुबान से थोड़े कठोर दिखने वाले हरियाणा के जाटों के विषय में कहा जाता है कि “अनपढ़ जाट पढ़ा जैसा, पढ़ा जाट खुदा जैसा”। इसका उदाहरण है ये अगला किस्सा, एक जमींदार मरने से पहले अपने तीन बच्चों में सारी संपत्ति को बांट कर गया, उसकी संपत्ति में शामिल थे 19 घोड़े। अपनी वसीयत में उसने लिखा था कि बड़े बेटे को आधे घोड़े दिए जाएं, बीच वाले बेटे को एक चौथाई घोड़े दिए जाएं और सबसे छोटे बेटे को पांचवा हिस्सा दिया जाए। 19 घोड़े होने के कारण ये बंटवारा कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा था।

ये मुश्किल मामला दिल्ली के बादशाह बलबन के दरबार में पहुंचा, जहां बादशाह के कवि अमीर खुसरो की सलाह पर सोनीपत से पंच चौधरी रामसहाय को बुलाया गया। चौधरी रामसहाय अपने घोड़े पर सवार होकर दिल्ली पहुंचे और पूरा मामला समझा। पंच रामसहाय ने अपना भी एक घोड़ा जमींदार के घोड़ों में शामिल कर दिया, अब घोड़ों की संख्या बीस हो गई थी। जिसके आधे घोड़े यानि कि 10 घोड़े उन्होंने बड़े बेटे को दे दिए, 20 के एक चौथाई यानि पांच घोड़े मझले बेटे को दे दिए, बीस का पांचवा हिस्सा यानि चार घोड़े सबसे छोटे बेटे को दे दिए और बचा हुआ अपना एक घोड़ा फिर से उन्हें वापस भी मिल गया, तो ये है हरियाणा के जाटों के बुद्धिमता।

 

केवल बुद्धि ही नहीं बल भी हरियाणा के हर एक व्यक्ति में देखने को मिलता है, खेल यहां के लोगों के खून में दौड़ता है इसीलिए हरियाणा को “लैंड ऑफ चैम्पियंस”(Land of Champions) भी कहा जाता है। हरियाणा में भारत की केवल दो प्रतिशत जनसंख्या ही रहती है लेकिन चालीस प्रतिशत मेडल्स सिर्फ हरियाणा के लोग देश के लिए जीतकर लाते हैं।

 

2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 38 गोल्ड मेडल्स जीते थे जिसमें से 22 केवल हरियाणा के लोग जीत कर लाए थे। 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने टोटल छः मेडल जीते थे जिसमें से तीन हरियाणा से थे। इसके बाद 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 64 मेडल्स भारत ने जीते जिसमें 21 हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए थे। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के 7 मेडल्स में से 3 हरियाणा के थे और कॉमनवेल्थ 2022 में भारत ने 61 मेडल जीते जिसमें से हरियाणा के 20 थे।

 

यहां के खिलाड़ियों की खेल के प्रति जो भावना है वो सभी के लिए प्रेरणा है। हरियाणा की रानी रामपाल को हमेशा से हॉकी खेलने की इच्छा थी लेकिन पारिवारिक स्थिति उनकी ऐसी नहीं थी जो उनके खेल का खर्चा उठा सके। लेकिन रानी रामपाल रोज पास ही की एकेडमी में लड़कियों को हॉकी खेलते हुए देखती थी, एक दिन एक अमीर लड़की अपनी टूटी हुई हॉकी वहां फेंककर चली गई, तब रानी रामपाल ने उसे उठा लिया और जोड़कर उससे खुद प्रैक्टिस करने लगी। एक दिन कोच ने जब उन्हें प्रैक्टिस करते देखा तो हैरान रह गए उन्हें गाइड करने का फैसला किया। उनके मां बाप से परमिशन लेकर कोच ने उन्हें हॉकी सिखाई, आज वही रानी रामपाल भारत की मेडल विनिंग हॉकी टीम की कप्तान हैं।

 

हरियाणा की धरती से खेल में भारत का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों की लिस्ट काफी ज्यादा लंबी है, जिसमें कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग, विजेंद्र सिंह, गीता और बबिता फोगाट, दीपा मालिक, कृष्ण पूनिया, सुशील कुमार, नीरज चोपड़ा, योगेश्वर दत्त, साइना नेहवाल और बबिता कुमारी जैसी अनगिनत नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

 

केवल खेल के मैदान में नहीं जंग के मैदान में भी हरियाणा के जाटों का परचम हमेशा से लहराता हुआ आया है। जाटों के बारे में अंग्रेज कहते थे कि “जाट मरा तब मानियो जब तेरहवीं हो जाए”। जाट रेजिमेंट इंडियन आर्मी की सबसे पुरानी रेजीमेंट में से एक है। देश की जनसंख्या का केवल दो प्रतिशत हिस्सा हरियाणा से है लेकिन इंडियन आर्मी के 12 प्रतिशत सैनिक हरियाणा से ही आते हैं।

इसके अलावा मनोरंजन के क्षेत्र में भी हरियाणा बहुत आगे निकल चुका है, हरियाणवी गानों का पूरा देश दीवाना है एक हरियाणवी गाना ” 52 गज का दामन” आज यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज के साथ इंडिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बन चुका है। एशिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर “कैरी मिनाटी” भी हरियाणा से ही हैं जिनके यूट्यूब पर आज 40.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

 

हरियाणा लगातार हार क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, हरियाणा गुजरात और कर्नाटक के बाद वो तीसरा राज्य है जो इकोनॉमी को लेकर सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा भारत का वो पहला राज्य है जिसके हर गांव में बिजली है, बासमती चावल को एक्सपोर्ट करने वाला हरियाणा आज सबसे बड़ा राज्य बन चुका है। आज हरियाणा देश को एग्रीकल्चर में अकेले 15% का सहयोग कर रहा है।

 

टेक्नोलॉजी के मामले में भी हरियाणा काफी आगे है देश में चलने वाली 67% कार और 60% मोटर बाइक आज हरियाणा में बनती है, 80% रोड रोलर, कंपैक्टर भी हरियाणा में बनाए जाते हैं। 52% क्रेन और 50% रेफ्रिजरेटर भी हरियाणा में मैन्युफैक्चर किए जाते हैं।

 

हरियाणा के फरीदाबाद को आज “इंडस्ट्रियल सिटी ऑफ नॉर्थ इंडिया” कहा जाता है। रोहतक में एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट है, पानीपत में देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी मौजूद है। वहीं बात अगर गुड़गांव की करें को ये इंडस्ट्री और स्टार्टअप्स का हब बन चुका है। वैसे अगर आपका भी स्टार्टअप से जुड़ा कोई सवाल है जिसका जवाब आप ढूंढ नहीं पा रहे हैं तो वो अब आप मुझसे यानि डॉ विवेक बिंद्रा से “बीबी कोच” के जरिए सीधे सीधे पूछ सकते है।

 

अगर आप हरियाणा के बारे में की गई इस केस स्टडी के बारे में और ज्यादा जनता चाहते हैं तो इस लिंक 10 Shocking Facts About Jaat Community पर क्लिक करके देख सकते हैं।

 

Tags: Dr. Vivek Bindrajatthe Jats of Haryana

RECOMMENDED

मनी माइंडसेट मोमेंटम: संजीव क्वात्रा का आर्थिक सशक्तिकरण का मंत्र

मनी माइंडसेट मोमेंटम: संजीव क्वात्रा का आर्थिक सशक्तिकरण का मंत्र

May 6, 2025
ओज़ोन ग्रुप के पीछे की दूरदृष्टि और नेतृत्व: रियल एस्टेट और परोपकार में उत्कृष्टता का प्रतीक

ओज़ोन ग्रुप के पीछे की दूरदृष्टि और नेतृत्व: रियल एस्टेट और परोपकार में उत्कृष्टता का प्रतीक

May 2, 2025
  • 643 Followers
  • 23.9k Followers

MOST VIEWED

  • राजस्थान औषधालय

    राजस्थान औषधालय का केल डी3 प्लस कैप्सूल रखे मनुष्य के कैल्शियम का ख्याल

    529 shares
    Share 212 Tweet 132
  • भारतीय सेना के जवान जितेंद्र सिंह शेखावत युवाओं को देश सेवा के लिए कर रहे प्रेरित

    516 shares
    Share 206 Tweet 129
  • उधमपुर निवासी 20 वर्षीय युवा प्रवीण का भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित व भव्य स्वागत किया जाएगा

    508 shares
    Share 203 Tweet 127
  • आरईडब्लयू एक्सपर्ट क्लब: “मंज़ूरी देना अंतर्राष्ट्रीय गैस की खपत को बाधित करती हैं”

    504 shares
    Share 202 Tweet 126
  • फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत मेरी जिम सुमंगलम फिटनेस द्वारा युवा वर्ग के लिए 365 दिन व्यायाम

    502 shares
    Share 201 Tweet 126
SCN Wire Hindi

सांगरी कम्युनिकेशंस एक न्यूज़ वितरण एजेंसी है जो भारत में सेवाएं प्रदान करती है। यह एक प्रमुख संचार संगठन है जो समाचार और जानकारी को विभिन्न माध्यमों के माध्यम से पहुंचाता है।

  • Home
  • Contact
  • About

© 2024 | Sangri Communications ( Unit of Sangri Internet )

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • खेल
  • प्रेस विज्ञप्ति

© 2024 | Sangri Communications ( Unit of Sangri Internet )

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In