• About
  • Contact
  • English
Friday, May 9, 2025
  • Login
SCN Wire Hindi
  • राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • खेल
  • प्रेस विज्ञप्ति
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • खेल
  • प्रेस विज्ञप्ति
No Result
View All Result
SCN Wire Hindi
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

नई ‘भारतीय-भाषा’ बनाइए। भाषा का झगड़ा मिटाईए।

SCN Network by SCN Network
January 29, 2025
in लाइफस्टाइल
0
नई ‘भारतीय-भाषा’ बनाइए। भाषा का झगड़ा मिटाईए।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली [भारत], 29 जनवरी : भारत की राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने हेतु संदेश देते हुए, वर्तमान नामधारी मुखी ठाकुर दलीप सिंघ जी ने कहा कि भारत को “विश्व गुरु” बनाने के लिए तथा राष्ट्र की तरक्की करने के लिए; हिन्दी तथा दक्षिणी भाषाओं का झगड़ा मिटाने की आवश्यकता है; तभी भारतवासी एक हो कर, उन्नति कर सकते हैं। सब जानते हैं कि जहां पर भी झगड़े होते हैं; वहां पर उन्नति रुक जाती है तथा देश की हानि होती है। इस कारण, भारतीयों में एकता करवाने के लिए, भारतीय जनता को आगे आने की आवश्यकता है। राष्ट्र की तरक्की करने के लिए, झगड़े मिटाकर एकता होनी चाहिए।

हिन्दी तथा अन्य भाषाओं का आपसी झगड़ा मिटाने के लिए, नामधारी ठाकुर जी ने सर्वोत्तम व सरल उपाय बताया कि सभी भारतीय आपस में मिल कर, भारत में उपजी भाषाओं के शब्द मिला कर, एक नई भाषा बनाएं। जैसे: संस्कृत, हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली आदि। इस नई भाषा में उर्दू, फारसी जैसी विदेशी भाषाएं, जिन की लिपि तथा मूल विदेशी है: उन के शब्द शामिल नहीं किए जाएंगे। उस भाषा का नाम “भारतीय” भाषा रखें। उस “भारतीय” भाषा को धीरे-धीरे सभी अपना लें: परंतु, भाषा पर झगड़ा करना सदा के लिए बंद कर दें। सभी भारतीय भाषाओं के शब्द सम्मिलित होने के कारण, इस नई भाषा पर किसी को भी कोई आपत्ति नहीं हो सकती। इस प्रकार से, पूरे भारत की एक ही भाषा होगी और वह राष्ट्रभाषा भी बन जाएगी। परंतु, इस के लिए, जनता की आपसी सहमति अत्यंत आवश्यक है।

नामधारी ठाकुर जी ने भारतवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भाषाओं का झगड़ा समाप्त करने का कार्य, भारतीय जनता ही आपस में मिल कर, कर सकती है; नेता लोग नहीं कर सकते। क्योंकि, जनता को तो झगड़ा मिटा कर शांति स्थापित करनी है तथा देश की तरक्की करनी है। इस लिए, ठाकुर जी ने विनती करते हुए कहा “आइए! हम सब मिलकर एक नई “भारतीय भाषा का आविष्कार करें, जिस में सभी भारतीय भाषाओं के शब्द सम्मिलित हों”।

हिंदी, तामिल, मलयालम, कन्नड़, उड़िया का झगड़ा मिटाइए।

भारतीय भाषाएं मिलाकर नई “भारतीय- भाषा” बनाइए।

ठाकुर जी ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी को ज्ञात है कि स्वतंत्रता के उपरांत, आज तक भारत की कोई भी, एक राष्ट्रभाषा नहीं बन पाई। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का प्रयत्न 1947 से ही सभी पार्टियों की सरकारें करती रही हैं, परंतु दक्षिण वाले, हिंदी को प्रवान नहीं करते हैं। सहमति ना होने के कारण ही, किसी को भी सफलता प्राप्त नहीं हुई। विदेशी भाषा ‘अंग्रेजी’ का प्रयोग कर के, सभी प्रांतों के आपसी पत्राचार होते हैं तथा सभी न्यायालयों में आज भी अंग्रेजी से ही कार्य होता है। विदेशी गुलामी का कलंक चिन्ह “अंग्रेजी भाषा” को, जब तक भारतवासी नहीं छोड़ते; तब तक सही रूप में स्वतंत्र नहीं हो सकते। विदेशी भाषा को पूर्ण रूप से त्यागने के लिए, भारतीयों को अपनी ही एक सर्वमान्य (सभी को प्रवान होने वाली) राष्ट्रभाषा चाहिए। जिन दक्षिणी प्रांतों के लोग, हिंदी को राष्ट्रभाषा प्रवान नहीं करते; उन सभी दक्षिणी प्रांतों की भाषाओं में बहुत शब्द ऐसे हैं, जो हिंदी, संस्कृत तथा बाकी भारतीय भाषाओं से भी मिलते हैं। जैसे: करुणा, गुरु, धर्म, दया, नगर, माँ, शास्त्र, अर्थ, रक्त, वर्ष, तिथि, लिंग, संधि, स्वतंत्र आदि। इस कारण, इन सभी भाषाओं के शब्दों को मिला कर, एक नई “भारतीय भाषा” बन सकती है, जो सर्वमान्य हो सकती है। जब सब लोग दक्षिणी प्रांतों की भाषाओं को, नई “भारतीय भाषा” में स्थान देंगे और उन भाषाओं के शब्दों का प्रयोग, हिंदी-भाषी लोग भी आरंभ कर देंगे: तो वह लोग भी उत्तरी-भाषाओं के तथा हिंदी के शब्दों को अपनाना आरंभ कर देंगे।

अंत में, नामधारी ठाकुर दलीप सिंघ जी ने कहा कि यदि नई “भारतीय भाषा” बना कर, उस को लागू नहीं किया गया, तो भारत में अंग्रेजों की गुलामी, उनकी भाषा के रूप में, सदा के लिए चलती ही रहेगी। इस लिए, भारतवासियों को विचार करना चाहिए कि भारत में गुलामी का कलंक चिन्ह: ‘विदेशी-अंग्रेजी-भाषा’ रखनी है: या उस ‘गुलामी-चिन्ह’ से मुक्त हो कर, अपनी नई भाषा बना कर; पूर्ण रूप से स्वतंत्र होना है।

जय भारत।

नामधारी सिख

  • Email: info@namdhari-sikhs.com

  • Website: www.namdhari-sikhs.com

  • रतनदीप सिंघ नामधारी +91 9650066108

Tags: झगड़ा मिटाईए।नईबनाइए। भाषाभारतीय-भाषा

RECOMMENDED

मनी माइंडसेट मोमेंटम: संजीव क्वात्रा का आर्थिक सशक्तिकरण का मंत्र

मनी माइंडसेट मोमेंटम: संजीव क्वात्रा का आर्थिक सशक्तिकरण का मंत्र

May 6, 2025
ओज़ोन ग्रुप के पीछे की दूरदृष्टि और नेतृत्व: रियल एस्टेट और परोपकार में उत्कृष्टता का प्रतीक

ओज़ोन ग्रुप के पीछे की दूरदृष्टि और नेतृत्व: रियल एस्टेट और परोपकार में उत्कृष्टता का प्रतीक

May 2, 2025
  • 643 Followers
  • 23.9k Followers

MOST VIEWED

  • राजस्थान औषधालय

    राजस्थान औषधालय का केल डी3 प्लस कैप्सूल रखे मनुष्य के कैल्शियम का ख्याल

    529 shares
    Share 212 Tweet 132
  • भारतीय सेना के जवान जितेंद्र सिंह शेखावत युवाओं को देश सेवा के लिए कर रहे प्रेरित

    516 shares
    Share 206 Tweet 129
  • उधमपुर निवासी 20 वर्षीय युवा प्रवीण का भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित व भव्य स्वागत किया जाएगा

    508 shares
    Share 203 Tweet 127
  • आरईडब्लयू एक्सपर्ट क्लब: “मंज़ूरी देना अंतर्राष्ट्रीय गैस की खपत को बाधित करती हैं”

    504 shares
    Share 202 Tweet 126
  • फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत मेरी जिम सुमंगलम फिटनेस द्वारा युवा वर्ग के लिए 365 दिन व्यायाम

    502 shares
    Share 201 Tweet 126
SCN Wire Hindi

सांगरी कम्युनिकेशंस एक न्यूज़ वितरण एजेंसी है जो भारत में सेवाएं प्रदान करती है। यह एक प्रमुख संचार संगठन है जो समाचार और जानकारी को विभिन्न माध्यमों के माध्यम से पहुंचाता है।

  • Home
  • Contact
  • About

© 2024 | Sangri Communications ( Unit of Sangri Internet )

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • खेल
  • प्रेस विज्ञप्ति

© 2024 | Sangri Communications ( Unit of Sangri Internet )

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In