• About
  • Contact
  • English
Friday, May 9, 2025
  • Login
SCN Wire Hindi
  • राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • खेल
  • प्रेस विज्ञप्ति
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • खेल
  • प्रेस विज्ञप्ति
No Result
View All Result
SCN Wire Hindi
No Result
View All Result
Home प्रेस विज्ञप्ति

कैम्ब्रिज में राम कथा कार्यक्रम में मोरारी बापू ने किया गौरव के साथ हिंदू पहचान अपनाने का आह्वान

SCN Network by SCN Network
August 18, 2023
in प्रेस विज्ञप्ति
0
कैम्ब्रिज में राम कथा कार्यक्रम में मोरारी बापू ने किया गौरव के साथ हिंदू पहचान अपनाने का आह्वान
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कैम्ब्रिज: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और रामचरित मानस के प्रतिपादक मोरारी बापू ने हिंदू धर्म के अनुयायियों से अपनी हिंदू पहचान को गौरव के साथ अपनाने और भगवान राम के पवित्र नाम का जाप करने का आग्रह किया है।

 

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चल रही राम कथा कार्यक्रम में बोलते हुए, मोरारी बापू ने सनातन हिंदू धर्म के अनुयायियों से किसी भी तरह की अनिच्छा त्यागने और आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान घोषित करने को कहा।

 

उन्होंने कहा, “पुरे विश्व में, जहां भी हिंदू हैं और वह किसी भी क्षेत्र से हों, राम का नाम लेने में और हिंदू हूं कहने में झिझक क्यों है?”

 

उन्होनें ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनाक के हाल ही में दिए गए बयान पर भी ध्यान आकर्षित किया। 15 अगस्त को राम कथा में बोलते हुए ऋषि सुनाक ने हिंदू और ब्रिटिश दोनों होने पर गौरव व्यक्त किया था। मोरारी बापू ने सवाल किया कि दूसरों को ऐसा करने में संकोच क्यों होता है?

 

“हमें गौरव है, हम सनातन धर्म से हैं। और क्यों नहीं! (ऋषि) सुनाक जी, जो वर्तमान ब्रिटिश प्रधान मंत्री हैं, ने कहा कि वह यहां एक हिंदू के रूप में आए हैं। आप सभी (हिंदू पहचान को लेकर) इतने शर्मिंदा क्यों हैं?” बापू ने पूछा.

 

“मुझे अच्छा लगा कि ऋषि सुनाक ने अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया। उन्होंने दो बार जय सिया राम का नारा लगाया. मैं इसका स्वागत करता हूं। यदि उनके जैसा विश्व नेता गर्व से हिंदू के रूप में पहचान दे सकता है और दो बार जय सिया राम का जाप कर सकता है, तो किसी अन्य हिंदू को अनिच्छुक क्यों होना चाहिए ?”

 

मोरारी बापू ने आगे कहा कि गांधी जी ने तथा स्वामी विवेकानन्द जी ने भी कहा कि वह हिंदू हैं और हिंदू धर्म की यह उदारता है।

 

मोरारी बापू ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू होना खुले दिमाग और व्यापक स्वीकृति का पर्याय है और टिप्पणी की कि हिंदू धर्म और सनातन धर्म के सिद्धांत विशाल आकाश से भी अधिक व्यापक हैं।

 

मोरारी बापू ने भगवान राम के परम नाम का जाप करने के महत्व को भी दोहराया।

 

भगवान राम की शिक्षाओं और रामचरित मानस में निहित ज्ञान के अथक समर्थक, मोरारी बापू ने अपना दृढ़ विश्वास साझा किया कि भगवान राम के सार को किसी एक चित्रण तक सीमित नहीं किया जा सकता है।

 

उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा, “हमारे राम सीमाओं से परे हैं, उनकी दिव्यता की कोई सीमा नहीं है।”

 

वैश्विक मंच पर भारत के सांस्कृतिक प्रभाव और सम्मान पर प्रकाश डालते हुए, मोरारी बापू ने कहा कि वह दुनिया भर में घूमकर सनातन परंपराओं की सुंदरता तथा स्वभाव को साझा करते हैं और जिस तरह से दुनिया भारत और इसकी सांस्कृतिक विरासत को देखती है, वह बदल गई है।

 

उन्होंने कहा कि सार्थक संवादों और वास्तविक प्रभाव के माध्यम से हम वास्तव में वसुधैव कुटुंबकम या दुनिया एक परिवार है की धारणा को साकार कर सकते हैं।

 

भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर मोरारी बापू की राम कथा के दौरान ब्रिटिश प्रधान मंत्री बनने वाले पहले हिंदू और भारतीय मूल के पहले व्यक्ति ऋषि सुनाक ने दो बार जय सिया राम का जाप किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह राम कथा में एक प्रधान मंत्री के तौर पर नहीं बल्कि एक हिंदू के तौर पर आये हैं। प्रधान मंत्री सुनाक ने कहा कि उन्हें ब्रिटिश होने पर गौरव है और हिंदू होने पर गौरव है। उन्होंने मंदिरों में हवन, पूजा, आरती और अपने परिवार के साथ प्रसाद वितरण जैसे अनुष्ठानों में भाग लेने को भी याद किया।

Tags: CambridgeMorari BapuRam Katha program

RECOMMENDED

मनी माइंडसेट मोमेंटम: संजीव क्वात्रा का आर्थिक सशक्तिकरण का मंत्र

मनी माइंडसेट मोमेंटम: संजीव क्वात्रा का आर्थिक सशक्तिकरण का मंत्र

May 6, 2025
ओज़ोन ग्रुप के पीछे की दूरदृष्टि और नेतृत्व: रियल एस्टेट और परोपकार में उत्कृष्टता का प्रतीक

ओज़ोन ग्रुप के पीछे की दूरदृष्टि और नेतृत्व: रियल एस्टेट और परोपकार में उत्कृष्टता का प्रतीक

May 2, 2025
  • 643 Followers
  • 23.9k Followers

MOST VIEWED

  • राजस्थान औषधालय

    राजस्थान औषधालय का केल डी3 प्लस कैप्सूल रखे मनुष्य के कैल्शियम का ख्याल

    529 shares
    Share 212 Tweet 132
  • भारतीय सेना के जवान जितेंद्र सिंह शेखावत युवाओं को देश सेवा के लिए कर रहे प्रेरित

    516 shares
    Share 206 Tweet 129
  • उधमपुर निवासी 20 वर्षीय युवा प्रवीण का भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित व भव्य स्वागत किया जाएगा

    508 shares
    Share 203 Tweet 127
  • आरईडब्लयू एक्सपर्ट क्लब: “मंज़ूरी देना अंतर्राष्ट्रीय गैस की खपत को बाधित करती हैं”

    504 shares
    Share 202 Tweet 126
  • फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत मेरी जिम सुमंगलम फिटनेस द्वारा युवा वर्ग के लिए 365 दिन व्यायाम

    502 shares
    Share 201 Tweet 126
SCN Wire Hindi

सांगरी कम्युनिकेशंस एक न्यूज़ वितरण एजेंसी है जो भारत में सेवाएं प्रदान करती है। यह एक प्रमुख संचार संगठन है जो समाचार और जानकारी को विभिन्न माध्यमों के माध्यम से पहुंचाता है।

  • Home
  • Contact
  • About

© 2024 | Sangri Communications ( Unit of Sangri Internet )

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • खेल
  • प्रेस विज्ञप्ति

© 2024 | Sangri Communications ( Unit of Sangri Internet )

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In